Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsElectricity Delay Affects Education at Junior High School in Kushinagar
बीस माह पूर्व धन देने के बाद भी नहीं हुआ विद्यालय का विद्युतीकरण

बीस माह पूर्व धन देने के बाद भी नहीं हुआ विद्यालय का विद्युतीकरण

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर के सुकरौली ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल पिड़रा गोविन्द टोला में विद्युतीकरण न होने से उपकरण शो पीस बन गए हैं। 20 माह पहले विद्युत विभाग को धन भेजा गया, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हुआ। विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान ने इस मुद्दे पर कई बार प्रार्थना पत्र दिया है।

Dec 04, 2025 08:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। सुकरौली ब्लॉक के जूनियर हाई स्कूल पिड़रा गोविन्द टोला में विद्युतीकरण नहीं होने से विद्यालय में लगे उपकरण शो पीस बने हुए हैं। जबकि जिला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा 20 माह पूर्व ही विद्युत विभाग को जूनियर विद्यालय में विद्युतीकरण के लिए धन भेजा जा चुका है। इसके बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार विद्युतीकरण करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर द्वारा सुकरौली ब्लाक के जूनियर विद्यालय पिड़रा के गोविन्द टोला में विद्युतीकरण के लिए बीते 27 मार्च 2024 को लगभग साढे तीन लाख रुपये विद्युत विभाग को भेजा गया। बीस माह बीतने के बाद भी अब तक विद्युत विभाग के जिम्मेदार जूनियर विद्यालय पर विद्युतीकरण कराने के प्रति उदासीन बना हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसका आलम है कि विद्युत के अभाव में जूनियर विद्यालय पिड़रा के गोविन्द टोला में विद्युत उपकरण शो पीस बने हुए हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दूधनाथ चौधरी ने बताया कि विद्यालय में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कराने के लिए कई बार विद्युत व शिक्षा विभाग से जुड़े जिम्मेदारों को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बावजूद संबंधित विभाग के जिम्मेदार विद्युतीकरण के प्रति मौन साधे हुए हैं। बोले जिम्मेदार विद्यालय पर विद्युतीकरण के लिए विभाग से धन की मांग की गई है। धन आते ही विद्युतीकरण का कार्य शुरू करा दिया जायेगा । - दुर्गेश यादव, एक्सईएन विद्युत, हाटा डिवीजन