Kushinagar News: कुशीनगर में बंधे पर झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग की शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर में बाढ़ के पानी के बीच बांध पर झोपड़ी बनाकर

कुशीनगर में बंधे पर झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग की शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत
कुशीनगर में बंधे पर झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग की शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत

Kushinagar News: कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर में बाढ़ के पानी के बीच बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहे 65 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार की रात में शौच के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूबकर मौत हो गई। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वृद्ध की पहचान

मृतक की पहचान बाघाचौर गांव निवासी टेगा पुत्र शिवराज (65) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार गांव में बाढ़ का पानी घुसने के कारण टेगा बांध पर झोपड़ी बनाकर रह रहे थे। परिवार के अन्य सदस्य गांव में दूसरे स्थान पर रह रहे थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद टेगा बांध पर बनी झोपड़ी में सोने चले गए।

घटनाक्रम

बताया गया कि रात में वह शौच के लिए गए थे। इसी दौरान पानी के किनारे पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सुबह परिजन झोपड़ी पर पहुंचे तो टेगा वहां नहीं मिले। आसपास तलाश शुरू की गई। इसी दौरान बांध के किनारे पानी में उनका शव दिखाई दिया। परिजनों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टा शौच के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूबने से वृद्ध की मौत होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

प्रश्नोत्तर

✦टेगा की उम्र क्या थी?−
टेगा की उम्र 65 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: कुशीनगर में बंधे पर झोपड़ी में रहने वाले बुजुर्ग की शौच के दौरान पैर फिसलने से डूबकर मौत