जन सुनवाई पोर्टल के प्रभावी संचालन को होगा तहसीलवार प्रशिक्षण
Kushinagar News - कुशीनगर में जन सुनवाई पोर्टल के सफल संचालन के लिए डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने लेखपालों और ग्राम विकास अधिकारियों के लिए तहसीलवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। यह प्रशिक्षण शिकायत पंजीकरण, फॉरवर्डिंग प्रक्रिया, और ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर केंद्रित होगा, जिससे शिकायतों का निस्तारण अधिक पारदर्शी और प्रभावी हो सकेगा।

कुशीनगर। जन सुनवाई में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी क्रम में जन शिकायतों के त्वरित व प्रभावी निस्तारण के लिये संचालित जन सुनवाई पोर्टल के सफल संचालन और उपयोग को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले के सभी लेखपालों तथा ग्राम विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों के लिए तहसीलवार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बुधवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पोर्टल संचालन, शिकायत पंजीकरण, फॉरवर्डिंग प्रक्रिया, रिपोर्टिंग प्रणाली, डिजिटल अभिलेखीकरण, ऑनलाइन मॉनिटरिंग व व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इससे शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, प्रभावी व जवाबदेह बनाया जा सके।
उन्होंने सभी एसडीएम बीडीओ को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर से संबंधित तहसीलों के सभी लेखपालों व ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारियों को निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित कराये। पडरौना तहसील सभागार लेखपाल प्रशिक्षण 8 मई व ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशिक्षण 9 मई समय सुबह 11 से दोपह 2 बजे तक होगा। कसया तहसील सभागार में लेखपाल प्रशिक्षण 11 मई और ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशिक्षण 12 मई को होाग।तमकुहीराज तहसील सभागार लेखपाल प्रशिक्षण 14 मई तथा ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशिक्षण 15 मई हो आयोजित होगा, जबकि हाटा व कप्तानगंज तहसील सभागार में लेखपाल प्रशिक्षण 18 मई और ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशिक्षण 19 मई को किया जायोगा। वहीं खड्डा तहसील सभागार लेखपाल प्रशिक्षण 21 मई व ग्राम विकास, ग्राम पंचायत अधिकारी प्रशिक्षण 22 मई को आयोजित होगी। अतिरिक्त प्रशिक्षण आवश्यकतानुसार 25 व 26 मई हो होगी। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को गंभीरता से लेते हुए शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, जिससे जन शिकायतों के निस्तारण में गुणवत्ता व पारदर्शिता लाई जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


