डॉ श्वेता भट्ट की पुस्तक का हुआ विमोचन

Feb 15, 2026 11:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता भट्ट की पांचवीं पुस्तक 'उत्तर प्रदेश से उद्यम प्रदेश' का विमोचन किया गया। कॉलेज के अध्यक्ष सरदार सत्यजीत सिंह ने पुस्तक के शीर्षक को विकसित भारत की परिकल्पना के लिए महत्वपूर्ण बताया और सेमिनार एवं कार्यशालाओं का सुझाव दिया।

डॉ श्वेता भट्ट की पुस्तक का हुआ विमोचन

कुशीनगर। बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ श्वेता भट्ट की पांचवीं पुस्तक उत्तर प्रदेश से उद्यम प्रदेश का विमोचन कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सरदार सत्यजीत सिंह मजीठिया द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में अध्यक्ष ने पुस्तक के शीर्षक पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह शीर्षक आज के समय में विकसित भारत की परिकल्पना के लिए अत्यंत प्रासंगिक और आवश्यक है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि विकसित भारत की परिकल्पना को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इस प्रकार के विषयों पर सेमिनार और कार्यशालाओं का आयोजन किया जाना चाहिए। विमोचन समारोह में प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य, सचिव वीरेंद्र सिंह अहलूवालिया और कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर विनोद मोहन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।