डॉ सौरभ का डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चयन

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के डॉ सौरभ यादव ने पहले प्रयास में ही एसजीपीजीआई लखनऊ में डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चयनित होकर सफलता हासिल की है। उन्होंने एम्स और डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कालेज से भी पहले प्रयास में ही डिग्री प्राप्त की। उनके परिवार और समुदाय के लोगों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी।

डॉ सौरभ का डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चयन

कुशीनगर। कसया नगर के वार्ड सं. 16 केशव नगर निवासी डॉ सौरभ यादव ने अपने प्रथम प्रयास में ही एसजीपीजीआई लखनऊ में डीएम कार्डियोलॉजी के लिए चयनित होने में सफलता हासिल की है। वह देवरिया जनपद के भरौटा, ब्लाक तरकुलवा के विधान चन्द्र यादव के पुत्र हैं। सौरभ ने इंटर की पढ़ाई के बाद अपने पहले प्रयास में ही एमबीबीएस के लिए देश के प्रतिष्ठित संस्थान एम्स में चयनित हुए और डिग्री लेने के बाद प्रथम प्रयास में ही एमडी की डिग्री के लिए डॉ राम मनोहर लोहिया मेडिकल कालेज, लखनऊ में चयनित हुए। अब डीएम कार्डियोलॉजी की डिग्री के लिए उनका चयन हुआ है।सौरभ

की सफलता पर डॉ मैनेजर यादव, विक्रमा यादव, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ब्लाक अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, शिक्षक आलोक यादव, संजू यादव, हरिशंकर यादव, अभिषेक यादव, प्रधान राधेश्याम गुप्ता, मनोज चौबे, राघवेंद्र राव सहित आदि गणमान्य जनों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाइयां दी हैं ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।