एमएस आर्थो के लिए डॉ. पुनीत का हुआ चयन

Mar 01, 2026 10:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर के फाजिलनगर कस्बे के निवासी डॉ. विजयपाल सिंह के पुत्र डॉ. पुनीत कुमार सिंह का एमएस (आर्थोपेडिक्स) में चयन जयपुर के नेशनल यूनिवर्सिटी एंड हास्पिटल में हुआ है। उन्होंने नारायनपुर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया और अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। उनके परिवार और शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त की है।

एमएस आर्थो के लिए डॉ. पुनीत का हुआ चयन

कुशीनगर। फाजिलनगर कस्बा निवासी जौरा बाजार निवासी डॉ. विजयपाल सिंह के ज्येष्ठ पुत्र डॉ. पुनीत कुमार सिंह का एमएस (अर्थोपेडिक्स) में नेशनल यूनिवर्सिटी एंड हास्पिटल जयपुर में चयनित होकर क्षेत्र के मान बढ़ाया है। डॉ. पुनीत नारायनपुर मेडिकल कॉलेज सासाराम से एमबीबीएस पढ़ाई पूरी करने के बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय सेवाएं दे रहे थे। अपनी लगन व मेहनत बल सामान्य वर्ग से उनका चयन एमएस(आर्थो) के लिए हुआ है। उनके इस सफलता पर उनके परिवार व शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। बधाई देने वालों में दादा पीएन सिंह, डॉ. आनंदपाल सिंह, यशपाल सिंह, अजय सिंह, ई. अभिषेक सिंह, विकास सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, अजय राय, सीएचसी अधीक्षक डॉ. यूएस नायक, डॉ. डीके पाठक, देवेन्द्र उर्फ इंदू उपाध्याय आदि शामिल हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।