Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsDr Himanshu Shekhar Achieves PhD in Tourism Management from Indira Gandhi National Tribal University
कुशीनगर के पर्यटन पर हिमांशु शेखर ने किया शोध

कुशीनगर के पर्यटन पर हिमांशु शेखर ने किया शोध

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर निवासी डॉ हिमांशु शेखर ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय से पर्यटन प्रबंधन में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उनका शोध कुशीनगर के पर्यटन छवि पर आधारित है। वर्तमान में, वह महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर हैं। उनके शोध से कुशीनगर के पर्यटन विकास और पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Feb 10, 2026 10:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड वीर अब्दुल हमीद नगर,कसया निवासी प्रमोद तिवारी के सुपुत्र डॉ हिमांशु शेखर ने पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्हें पर्यटन प्रबंधन के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि मिली है। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक (मध्य प्रदेश) से पर्यटन प्रबंधन विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। डॉक्टर शेखर का शोध प्रबंध ए स्टडी ऑन टूरिस्ट डेस्टिनेशन इमेज ऑफ़ कुशीनगर, उत्तर प्रदेश के पर्यटन छवि का अध्ययन विषय पर आधारित है, जो कुशीनगर पर्यटन पर यह प्रथम विस्तृत एवं वैज्ञानिक शोध माना जा रहा है। डॉ हिमांशु ने बौद्ध स्थली कुशीनगर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि यह शोध प्रबंध विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित प्राध्यापक डॉ रोहित रविंद्र बोरलीकर के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वर्तमान में वह महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ के पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने आगे बताया कि शोध की शुरुआत वर्ष 2021 से किया और वर्ष 2026 माह फरवरी में पूरा हुआ है। उनके इस शोध से कुशीनगर के पर्यटन विकास, ब्रांडिंग एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। शोध पत्र कुल 210 पेज का है, जो पांच अध्यायों में विभाजित है। सम्पूर्ण शोध पत्र में तथागत भगवान बुद्ध की स्थली कुशीनगर परिक्षेत्र में पर्यटन से जुड़ी हुईं है। यहां आने वाले पर्यटको के लिए क्या व्यवस्थाएं हैं और क्या क्या यहां व्यवस्थाएं होनी चाहिए आदि समाहित हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुशीनगर आने वाले पर्यटको डेटा कलेक्शन करने के बाद इस पर विश्लेषण किया और यूपी बिहार में लोगों से बात चीत कर जानकारी संग्रह किया। कुशीनगर में एक आध्यात्मिक शक्ति माना जाता है। उन्होंने अपनी उपलब्धि के लिए पूर्व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) पूर्ण बोहरा, अभिनव पाण्डेय, टीके राय और रोहित रविंद्र गोंड को मार्गदर्शक माना है।