कुत्तों के आतंक से राहगीर भयभीत

Mar 02, 2026 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर के तुर्कपट्टी क्षेत्र में कुत्तों के हमलों से लोग भयभीत हैं। अब तक दो दर्जन लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। कुत्ते रात में राहगीरों का पीछा करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग इस समस्या से चिंतित हैं।

कुत्तों के आतंक से राहगीर भयभीत

कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोग भयभीत हैं। राह चलते लोगों को कुत्ते हमला कर दे रहे हैं। इससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। क्षेत्र फुरसतपुर, महासोन, रावतपार, महुअवा, लाला गुरवलिया, बेलवा, बरवा सुखदेव आदि गांवों में कुत्तों के काटने और उनके हमले से अब तक करीब दो दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। रविवार की सुबह महासोन चौराहे पर एक कुत्ते ने तीन लोगों को काट लिया। महासोन के सात वर्षीय मासूम जिगर को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी गांव के चौराहे पर खड़े आकाश कुशवाहा उम्र 18 वर्ष को कुत्ते ने पैर में बुरी तरह काटा, उसे भी जिला अस्पताल ले जाया गया।

बीते माह लाला गुरवलिया में एक पागल कुत्ते ने गांव के राजकुमार प्रसाद एवं मनोज को बुरी तरह काट लिया। महुअवा कारखाना में बेलवा निवासी राजेश, झुंगवा निवासी सलमा, महासोन निवासी मीरा देवी, महातम गौंड़, पानमती, राघव तिवारी को भी कुत्ते ने काट लिया था। कुत्तों ने बाजार की मुख्य सड़क से लेकर गांव की गलियों तक अपना ठिकाना बना लिया है। रात के समय दोपहिया वाहन चालकों के पीछे दौड़ने से अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। क्षेत्र के सुरेंद्र कुशवाहा, अंशुमान त्रिपाठी, रामेश्वर प्रसाद, रामाशीष यादव, रविन्द्र सिंह आदि ने बताया कि रात में घर आते समय इन कुत्तों का भय बना रहता है। कुत्तों के भौंकने एवं दौड़ाने के कारण कई राहगीर गिरकर घायल हो चुके हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।