डीएम और सीएमओ से मिले सरकारी डॉक्टर, सुरक्षा की मांग

May 07, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। सांप के काटने पर सुकरौली क्षेत्र की देवतहां सीएचसी

डीएम और सीएमओ से मिले सरकारी डॉक्टर, सुरक्षा की मांग

पडरौना, निज संवाददाता।

सांप के काटने पर सुकरौली क्षेत्र की देवतहां सीएचसी में लाए गए 13 वर्ष के बालक की इलाज के दौरान मौत के बाद हुई घटना से नाराज डॉक्टरों ने बुधवार को जबरदस्त विरोध जताया। पीएमएस एसोसिएशन की तरफ से इन डॉक्टरों ने डीएम और सीएमओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा। डॉक्टरों एवं स्टॉफ की पिटाई का आरोप लगाया और कुछ दिनों तक सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की। इसके अलावा काली पट्टी बांधकर कार्य करने की चेतावनी दी।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App

बालक की मौत का कारण

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटवा निवासी विजेंद्र का 13 वर्षीय पुत्र नीतेश मंगलवार को दिन में अपने मकान के पास बैठा था, तभी किसी जहरीले सर्प ने उसे काट लिया था। परिजन उसे सुकरौली क्षेत्र की देवतहां स्थित सीएचसी ले गए थे। परिजनों का आरोप था कि ड्यूटी के दौरान मौजूद डॉक्टरों ने नशे की हालत में करीब डेढ़ घंटे तक उसका इलाज किया था। उसके बाद हालत नियंत्रण से बाहर देखकर एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया था। परिजन उसे एम्स गोरखपुर ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद बालक के परिजनों और उनके साथ आए लोगों ने जमकर हंगामा किया था। बुधवार को जिला मुख्यालय पर डीएम और सीएमओ को ज्ञापन सौंपने पहुंचे डॉक्टरों ने पिटाई का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की।

सीएमओ और डीएम का बयान

सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि डीएम की तरफ से स्वास्थ्य विभाग और वहां के एसडीएम से पूरे प्रकरण में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया था। एमओआईसी से पूरे प्रकरण पर रिपोर्ट लेकर मैंने भेज दी है। सीएमओ ने बताया कि पीएमएस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव के नेतृत्व में आए डॉक्टरों ने देवतहां सीएचसी पर दौड़ाकर पीटे जाने की शिकायत की है। उनका कहना था कि ऐसे असुरक्षित माहौल में ड्यूटी कर पाना मुश्किल है। इसलिए सुरक्षा मुहैया कराई जाए। हमने और डीएम की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि निर्भीक होकर कार्य करें। इस घटना में जो भी दोषी होगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी।

आगे की कार्रवाई

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि इस घटना की जानकारी होने पर वहां के एमओआईसी से जवाब मांगा गया है। हाटा के एसडीएम को इस बारे में निर्देशित किया गया है। जो भी इस घटना में दोषी मिलेगा, उस पर कार्रवाई होगी।

सामान्य प्रश्न

इस घटना के बाद डॉक्टरों ने क्या कदम उठाए?
डॉक्टरों ने डीएम और सीएमओ से मिलकर ज्ञापन सौंपा और सुरक्षा की मांग की।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।