डीआईओएस ने निर्धारित शुल्क व रसीद के लिए दिए निर्देश

May 07, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मनमानी शुल्क लेने और उसकी रसीद भी न दिए जाने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता

डीआईओएस ने निर्धारित शुल्क व रसीद के लिए दिए निर्देश

पडरौना, निज संवाददाता।जिले के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं से मनमानी शुल्क लेने और उसकी रसीद भी न दिए जाने की शिकायत को डीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने डीआईओएस को निर्देश दिया। इसके बाद डीआईओएस ने जनपद के सभी प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापकों को निर्धारित शुल्क ही लेने और उसकी रसीद विद्यार्थियों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं।कसया तहसील क्षेत्र के बुद्ध नगरी वार्ड नंबर-एक निवासी प्रियेश गोंड ने मंगलवार को डीएम को शिकायती पत्र सौंपा था। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के अधीन आने वाले अनेंक विद्यालयों में मनमानी शुल्क लेकर छात्र-छात्राओं का नामांकन किए जाने की शिकायत की थी।

उन्होंने यह भी बताया था कि शुल्क की रसीद भी छात्रों को नहीं दी जा रही है। डीएम ने डीआईओएस को नियमानुसार नामांकन और रसीद दिए जाने का निर्देश दिए हैं।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।