Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsDM Mahendra Singh Tanwar Inspects Voter Registration Progress in Kushinagar
एसआईआर फॉर्म भर 25 नवंबर तक संबंधित बीएलओ को करें जमा : डीएम

एसआईआर फॉर्म भर 25 नवंबर तक संबंधित बीएलओ को करें जमा : डीएम

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने फॉर्म जमा करने और ऑनलाइन प्रविष्टियों की प्रगति का जायजा लिया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि सभी मतदाता 25 नवंबर तक फॉर्म अवश्य जमा करें।

Sun, 23 Nov 2025 09:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। डीएम महेन्द्र सिंह तंवर ने विभिन्न मतदान केन्द्रों पर पहुंच विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से फॉर्म जमा होने की स्थिति व ऑनलाइन प्रविष्टियों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। शनिवार को पडरौना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय दमवतीया में पहुंचे डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने निरीक्षण में 920 वोटर में 25 फॉर्म जमा पाया। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और बीएलओ को फटकार लगाते हुए तेजी लाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार कसया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर बुजुर्ग में 1280 वोटर के सापेक्ष फॉर्म जमा 700 व ऑनलाइन प्रविष्टियां 250 की पाई गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने इसे संतोषजनक बताया पर शेष परिवारों तक पहुंच बनाने के लिये त्वरित अभियान चलाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार अन्य बूथ पर 1285 वोटर के सापेक्ष फॉर्म जमा 350 व ऑनलाइन प्रविष्टियां 350 पाया गया। इस पर उन्होंने फॉर्म व ऑनलाइन संख्याओं को संतुलित रूप से बढ़ाने पर बल दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरापुर में 829 वोटरों के सापेक्ष फॉर्म जमा 135 का ऑनलाइन प्रविष्टियां 80 पाई गई। डीएम ने सभी बीएलओ को घर-घर संपर्क तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यवेक्षक अधिकारियों को भी निर्देश दिये कि वे प्रतिदिन कार्यों की समीक्षा सुनिश्चित करें। डीएम ने जनपदवासियों से अपील किये की सभी मतदाता एसआईआर फॉर्म भरकर 25 नवंबर तक अपने संबंधित बीएलओ को अवश्य जमा करें, ताकि आपकी प्रविष्टि समय से ऑनलाइन की जा सके और मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का अद्यतन लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें सभी की सहभागिता आवश्यक है।