बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव में आ सकते हैं सीएम, एएसपी ने परखी तैयारियां

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कसया, हिन्दुस्तान संवाद।अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिस्ट कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है।

बुद्धिष्ट कॉन्क्लेव में आ सकते हैं सीएम, एएसपी ने परखी तैयारियां

कसया, हिन्दुस्तान संवाद।अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिस्ट कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। शनिवार को एडिशनल एसपी सिद्धार्थ वर्मा ने उप जिलाधिकारी कसया डॉ संतराज सिंह व सीओ कुन्दन सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। कॉन्क्लेव का उद्घाटन मंच व पंडाल निर्माणाधीन कृषि विवि परिसर में तैयार हो रहा है। परिसर की सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर अधिकारियों को प्लानिंग पर काफी देर तक विचार विमर्श किया।तीनों अधिकारी टीम को लेकर निरीक्षण शनिवार को सबसे पहले मुख्य परिनिर्वाण मंदिर पहुंचे। उन्होंने परिसर में लगाए जा रहे टेंट, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

इसके बाद टीम रामाभार स्तूप पहुंची, जहां कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए बन रहे मंच, टेंट और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया।अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के एई मुकेश वर्मा व अन्य अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रम स्थल के उत्तर और दक्षिण दिशा में मौजूद झाड़-झंखाड़ को जेसीबी मशीन लगाकर दो दिन के भीतर पूरी तरह साफ कराया जाए, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके साथ ही एसएसपी ने सीओ और एसडीएम के साथ विचार-विमर्श कर पार्किंग व्यवस्था को लेकर विशेष योजना बनाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि पार्किंग स्थल को पहले ही चिन्हित कर लिया जाए और मुख्यमंत्री के आगमन तक भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति तैयार की जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि वाहनों के लिए ऐसा रूट प्लान तैयार किया जाए, जिससे वाहन कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही लोगों को उतार दें और फिर एक निर्धारित मार्ग से वापस पार्किंग स्थल की ओर चले जाएं। इससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी और भीड़-भाड़ की स्थिति नहीं बनेगी। प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों से साफ है कि मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन बेहद गंभीर है। हर स्तर पर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।