Kushinagar News: पीएम आवास के सर्वे में अनियमितता का आरोप

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के धुरिया कोट ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे को लेकर विवाद हुआ है। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने अनियमितता की शिकायत की है, जिसमें 30 पात्र लाभार्थियों के नाम जानबूझकर सूची से बाहर किए गए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Kushinagar News: पीएम आवास के सर्वे में अनियमितता का आरोप

Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज ब्लॉक के ग्राम पंचायत धुरिया कोट में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के सर्वे को लेकर विवाद सामने आया है। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने डीएम व सीडीओ को प्रार्थना पत्र देकर सर्वे में अनियमितता का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के नाम सूची में शामिल कराने की मांग की है। प्रधान का आरोप है कि ग्राम पंचायत सचिव जनमेजय गुप्ता की ओर से कराये गए सर्वे में करीब 30 पात्र लाभार्थियों के नाम जानबूझकर सूची से बाहर कर दिये गये। उनका कहना है कि इस संबंध में बीडीओ को भी समय रहते अवगत कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद पात्र लोगों के नाम सूची में शामिल नहीं किए गये।

प्रार्थना पत्र के अनुसार इस मामले की शिकायत 11 फरवरी, 8 जुलाई और 10 जुलाई को भी डीएम व सीडीओ से की जा चुकी है। इसके बावजूद बिना ग्राम सभा की खुली बैठक कराए और बिना ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर के आवास सर्वे की सूची पोर्टल पर अपलोड कर दी गई। प्रधान ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित सचिव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए और सर्वे से वंचित सभी पात्र लाभार्थियों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में शामिल कराए जाएं। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव जनमेजय गुप्ता का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar News: पीएम आवास के सर्वे में अनियमितता का आरोप