
ठंडक में चोरियों को रोकने के लिए डीआईजी ने कसी पेच
Kushinagar News - कुशीनगर में पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने पुलिस कर्मियों को ठंडक में चोरियों को रोकने और अपराधों का अनावरण करने के लिए सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने गो तस्करी और साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
कुशीनगर। पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर की उपस्थिति में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक व थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारी के साथ पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक की। इसमें डीआईजी ने पुलिस कर्मियों को ठंडक में चोरियों को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिया। गोरखपुर रेंज में बेहतर कार्य करने के लिए कुशीनगर पुलिस की सराहना किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर एस चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की उपस्थिति में पुलिस लाइन में सभी थानेदारों समेत सीओ की मौजूदगी में समीक्षा बैठक की। डीआईजी ने जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष एवं शाखा प्रभारियों को निर्देश दिया कि अपराधों का अनावरण हर हाल में होना चाहिए।
जनसुनवाई जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने मिशन शक्ति के तहत कार्रवाई करने तथा अपराध व अपराधियों, अभियोजन विवेचना निस्तारण, निरोधात्मक कार्रवाई के संबंध में समीक्षा की। डीआईजी ने ठंडक में मौसम में चोरियों को रोकने के लिए पिकेट जांच का दायरा बढाने, गो तस्करी को शत प्रतिशत रोकने के लिए बैरियरों पर ड्यूटी बढाने, गैंगेस्टर समेत अन्य वांछितों को गिरफ्तार करने के अलावा साइबर अपराध पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान एसपी के अलावा एएसपी सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सदर डॉ. अजय कुमार सिंह, कुंदन कुमार सिंह, राकेश प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेश चंद भट्ट, बसंत के अलावा ओमप्रकाश तिवारी, रवि राय, हर्षबर्धन सिंह, अभिनव मिश्र, दीपक सिंह, धीरेंद्र राय, आलोक आदि थानेदार उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




