Kushinagar News: सोहसा मोक्षधाम के निर्माण के लिए एकजुट हुए क्षेत्र के लोग
Kushinagar News: कुशीनगर के कसया तहसील क्षेत्र में सोहसा मोक्षधाम के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए बैठक हुई। क्षेत्रवासियों ने सांसद विजय कुमार दुबे की घोषणाओं का ज़िक्र करते हुए विश्वास जताया कि विकास कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस स्थल से जुड़े पांच दर्जन गांवों के लोगों की आस्था के संरक्षण की आवश्यकता है।

Kushinagar News: कुशीनगर। कसया तहसील क्षेत्र में छोटी गंडक नदी के तट पर स्थित सोहसा मोक्षधाम के विकास और आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर क्षेत्रवासियों की बैठक हुई। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र के आह्वान पर मोक्षधाम परिसर में आयोजित बैठक में इसकी वर्तमान स्थिति, जरूरी सुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में देव दीपावली के अवसर पर वर्ष 2024 और 2025 में सांसद विजय कुमार दुबे द्वारा सोहसा मोक्षधाम के विकास के संबंध में की गई घोषणाओं का उल्लेख किया गया। क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि सांसद उनकी अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द विकास कार्य शुरू कराएंगे।
इसके लिए 30 सितंबर तक इंतजार करने का निर्णय लिया गया। नई दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान के सचिव डॉ. हरिओम मिश्र ने कहा कि सोहसा मोक्षधाम क्षेत्र के करीब पांच दर्जन गांवों के लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। यहां लोग अपने स्वजनों को मोक्ष की कामना के साथ अंतिम विदाई देने पहुंचते हैं, लेकिन मोक्षधाम आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पहुंचने के लिए समुचित रास्ता, साफ-सफाई, घाट, अंत्येष्टि के दौरान बारिश से बचाव के लिए शेड और जरूरत के अनुसार बैठने की बेहतर व्यवस्था जैसी सुविधाओं की आवश्यकता है। इस दौरान अनिल त्रिपाठी, उमेश राव, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, विवेक राव, कृष्ण मोहन, हेमंत मिश्र, राम नरेश मिश्र, शिव कुमार पांडेय, सुभाष कान्दू, जय प्रकाश वर्मा, अमरजीत, पंकज राव, सत्यजीत सिंह, अभिषांक शर्मा, मनोज पटेल, गोलू पटेल, चंदेश्वर विश्वकर्मा, देवानंद गौंड, सेवा लाल यादव, अरुण कुमार, पेशकार, अजय कुमार, प्रमोद मिश्र, संतोष पटेल, आशुतोष मद्धेशिया, चंदन मोदनवाल, टाइगर, रंजीत राय, रामदास शर्मा, मनोज यादव, सत्य प्रकाश राव, कमलेश पटेल, कमलेश गुप्ता, हरिओम शर्मा, घनश्याम प्रसाद, त्रिलोकी नाथ दुबे, रमेश गौड़, मोती गौंड, राहुल कुमार, आदित्य पांडेय, निशांत मिश्र, खुर्शीद आलम, शैलेश सिंह, हर गोविंद राव, सतवंत यादव, इंद्र कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।


