Kushinagar News: महाविद्यालय को हाई-वे से जोड़ने वाली एक किमी सड़क गड्ढों में तब्दील

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर नगर पंचायत फाजिलनगर के पटखौली स्थित पीके महाविद्यालय से जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। इससे छात्रों और स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग सड़क मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

Kushinagar News: महाविद्यालय को हाई-वे से जोड़ने वाली एक किमी सड़क गड्ढों में तब्दील

Kushinagar News: कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के पटखौली स्थित पीके महाविद्यालय को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली लगभग एक किमी लंबी सड़क पूरी तरह जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क की बदहाली के कारण प्रतिदिन इस मार्ग से आने-जाने वाले हजारों छात्र-छात्राओं सहित स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।नगर पंचायत के पिपरा रज्जब गांव के पास से एनएच से यह सड़क पीके महाविद्यालय के अलावा पटखौली समेत आधा दर्जन गांवों को सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। बरसात के मौसम में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को विशेष कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क कई वर्ष पहले जिला पंचायत द्वारा बनवाई गई थी। वर्तमान में इसके मरम्मत एवं पुनर्निर्माण को लेकर विभागीय स्तर पर तकनीकी अड़चने सामने आ रही हैं। लोगों के अनुसार सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन नहीं होने के कारण इस मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। क्षेत्रीय लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से इस सड़क के निर्माण में आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर कराते हुए तत्काल निर्माण कार्य कराने की मांग की है, जिससे इस समस्या से लोगों को निजात मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।