Kushinagar News: 10 किमी पिच सड़क वर्षों से बदहाल, परेशानियां झेल रहे राहगीर
Kushinagar News: कुशीनगर के हाटा-कप्तानगंज मार्ग की सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। बारिश के बाद यह जलाशय में बदल गई है और गड्ढों में पानी भर गया है। ग्रामीण समस्याओं को लेकर विधायक से शिकायत की थी, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने गड्ढों को भरने का काम शुरू किया, लेकिन समस्याएं बनी हुई हैं।

Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा-कप्तानगंज मार्ग के लोहेपार-घिवही चौराहे से निकलकर मुड़िला-हरपुर होते हुए अथरहा-दुबौली को जाने वाली लगभग 10 किमी लंबी पिच सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर और खस्ताहाल है। इस सड़क को विभाग द्वारा धर्मार्थ योजना में स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजने की बात कही जा रही है, लेकिन तीन साल का समय बीतने के बाद भी इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है।बरसात में यह सड़क पूरी तरह जलाशय में तब्दील हो गई है। मुड़िला-हरपुर से अथरहा तथा गड़ेरीपट्टी के दुबौली तक जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वर्तमान समय में मुडिला हरपुर एवं गडे़रीपट्टी आदि जगहों पर गड्ढों में पानी भर गया है और ग्रामीणों की मांग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थाई रूप से ईंट के टुकड़े डलवाकर गड्ढे पाटे जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क से क्षेत्र के लगभग 15 गांवों के हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है। सड़क जर्जर होने से स्कूली बच्चों, किसानों और मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने हाटा विधायक मोहन वर्मा से शिकायत की थी। विधायक की चेतावनी के बाद ही लोक निर्माण विभाग हरकत में आया और गड्ढों को भरवाने का काम शुरू कराया गया। हालांकि, गड्ढों को ईंट डालकर भरे जाने के बाद भी राहगीरों की दुश्वारियां नहीं खत्म हो रहीं हैं। दिन के वक्त तो किसी तरह राहगीर इस रास्ते निकल भी जा रहे हैं, लेकिन रात के समय गड्ढों के कारण आवागमन के दौरान खतरा बना रहता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


