घने कोहरे एवं धुंध के कारण फोरलेन पर कई ट्रक आपस में टकराए
Kushinagar News - कुशीनगर के तमकुहीराज कस्बे में रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण कई ट्रक आपस में टकरा गए। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। दुर्घटना के कारण फोरलेन पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिसे बाद में पुलिस और एनएचएआई के कर्मचारियों ने समाप्त किया।
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज कस्बे में फरहान हॉस्पिटल के समीप फोरलेन पर रविवार की सुबह घने कोहरे एवं धुंध के कारण बिहार की तरफ जा रहे कई ट्रक आपस में टकरा गए। हालांकि इस दुर्घटना में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। ट्रकों के दुर्घटना ग्रस्त होने के कारण लगभग आधे घंटे तक फोरलेन पर जाम की स्थिति बनी रही। बाद में मौके पर पहुंचे एनएचएआई के कर्मियों एवं कस्बा पुलिस के पहुंचने के बाद जाम समाप्त कर आवागमन बहाल हो सका। रविवार को घने कोहरे एवं धुंध के कारण फोरलेन के रास्ते आवागमन करने वाले लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
कोहरे के कारण तमकुहीराज कस्बा स्थित फरहान हॉस्पिटल के समीप फोरलेन के रास्ते तमकुहीराज से बिहार की तरफ जाने वाली लेन पर बनाए गए अस्थाई क्रॉसिंग से मुड़ने के दौरान एक ट्रक से पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। देखते ही देखते कई ट्रक आपस में टकरा के दुर्घटना ग्रस्त हो गए। दुर्घटना के कारण फोरलेन पर लगभग आधे घंटे तक जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कस्बा चौकी पुलिस एवं एनएचएआई के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद फोरलेन से जाम खुलवाकर आवागमन बहाल कराया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




