Kushinagar News: यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित समउर बाजार को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम पंचायत विहार खुर्द को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज हो गई है। पूर्व ग्राम प्रधान सत्यानंद मिश्रा ने प्रशासन को पत्रक भेजकर बताया कि समउर बाजार बड़े कस्बे के रूप में विकसित हो चुका है और नगर पंचायत का दर्जा मिलने से विकास होगा।

Kushinagar News: यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित समउर बाजार को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर बिहार बॉर्डर पर स्थित तमकुहीराज विकास खंड के ग्राम पंचायत विहार खुर्द (समउर बाजार) को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज हो गई है। इसको लेकर पूर्व ग्राम प्रधान सत्यानंद मिश्रा उर्फ छोटू बाबा ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से प्रशासन को पत्रक भेजा है।

पत्रक की मुख्य बातें

पत्रक के माध्यम से शासन को अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित तमकुहीराज विकास खंड का समउर बाजार वर्तमान समय में बॉर्डर पर बड़े कस्बे के रूप में विकसित है। यह कस्बा मुख्य मार्ग स्टेट हाईवे पर स्थित है जो सीधे बिहार राज्य को जोड़ता है। कस्बे से आधा दर्जन ग्राम पंचायतें सीधे जुड़ी हैं। लोगों का व्यापार व जरूरतें इसी कस्बे से पूरी होती हैं। इस नाते इस कस्बे को नगर पंचायत बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कस्बे से ग्राम पंचायत मंगुरीपट्टी, मीरविहार, कोटवा टिकमपार, विहार बुजुर्ग, पिपरा बघेल, गंगुआ मठिया व लक्ष्मीपुर बाबू आदि ग्राम पंचायतें सीधे जुड़ती हैं।

विकास के लिए नगर पंचायत का दर्जा

पत्रक में उल्लेख किया गया है कि समउर बाजार कस्बा स्टेट हाईवे से सीधे फाजिलनगर, पटहेरवा, तमकुहीराज होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 28 से भी जुड़ता है। कस्बे में पुलिस चौकी, बैंक आदि संसाधन मौजूद हैं। पूर्व प्रधान सत्यानंद मिश्रा का कहना है कि अगर समउर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिल जाता है तो समउर बाजार के साथ अगल-बगल की ग्राम पंचायतों का समुचित विकास होगा। ग्राम पंचायत को कम बजट मिलता है जिससे चाहकर भी समुचित विकास नहीं हो पाता है। बाजार के लोगो व जनप्रतिनिधियों ने भी समउर बाजार को नगर पंचायत बनाने की मांग की है।

सामान्य प्रश्न

✦तमकुहीराज विकास खंड में नगर पंचायत बनने की मांग क्यों की जा रही है?−
नगर पंचायत बनने की मांग इसलिए की जा रही है क्योंकि समउर बाजार एक बड़े कस्बे के रूप में विकसित हो चुका है और इसका विकास आवश्यक है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsकुशीनगरKushinagar News: यूपी-बिहार बॉर्डर पर स्थित समउर बाजार को नगर पंचायत बनाने की उठी मांग