कांग्रेस सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग
कुशीनगर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह गोंड ने प्रधानमंत्री व...

कुशीनगर। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री सुनीता सिंह गोंड ने प्रधानमंत्री व लोक सभा अध्यक्ष को पत्र भेजकर कांग्रेस सांसद की सदस्यता खत्म करने की मांग की है।
उन्होंने पत्र के माध्यम से हाल ही में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गई टिप्पणी को लेकर नाराजगी जताते हुये उनकी लोक सभा की सदस्यता खत्म करने की मांग की है। कहा है कि स्वतंत्र भारत में पहली बार आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुये राष्ट्रपति बनी है। गरीब व आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना कांग्रेस और उनके नेताओं को सहन नहीं हो रहा है। अधीर रंजन का इस हद तक गिर जाना देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद व राष्ट्र का अपमान है। इससे समस्त आदिवासी व जनजाति समाज में घोर आक्रोश व्याप्त है। देश में एक ऐसे कानून की आवश्यकता है, जो देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके। जिससे भविष्य में कोई इस तरह की टिप्पणी करने का दुस्साहस न कर सके।