Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsDelayed Birth and Death Certificates in Kushinagar Cause Rural Distress

दस गांवों में नहीं मिल रहे जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान

Kushinagar News - कुशीनगर के हाटा ब्लॉक के दस गांवों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय पर जारी नहीं हो रहे हैं, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। सचिव की ई-मेल आईडी हैक होने के बाद फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरSun, 26 Jan 2025 10:38 AM
share Share
Follow Us on
दस गांवों में नहीं मिल रहे जन्म व मृत्य प्रमाण पत्र, ग्रामीण परेशान

कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के कुरमौटा व परासखाड़ कलस्टर के दस गांवों में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं हो रहे हैं। इससे ग्रामीण परेशान हैं। इस गांव के सचिव का ई-मेल आईडी हैक कर तीन गांवों मदरहा, परसहवा और परासखाड़ में कई फर्जी जन्मप्रमाण बनवाने का मामला प्रकाश में आने के बाद सचिव ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को जानकारी देकर आईडी लाक करा दिया था। हाटा ब्लॉक के कुरमौटा, रामनगर, महूई बुजुर्ग, नरकटिया, महूई खुर्द, मदरहा,पिपरी, नकहनी, परसहवा व परासखाड़ गांवो के लोगों का जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र समय से जारी नहीं हो रहा। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस गांव के सचिव की आईडी लाक होने के बाद इन गांवों के ग्रामीण ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाकर निराश होकर लौट रहे हैं।

ग्रामीण शशिकांत ओझा, प्रमोद, राजकुमार का कहना है कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ब्लॉक पर जाकर निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस संबंध में संयुक्त बीडीओ कमलेश सिंह ने कहा कि मामला जानकारी में है। जल्द ही आईडी खुलने के बाद प्रमाण पत्र बनना शुरु हो जायेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें