साइबर ठगी से बचने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के ग्राम नाहर छपरा में साइबर अपराध के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अनजान कॉल या लिंक पर भरोसा न करें और किसी भी गोपनीय जानकारी को साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

साइबर ठगी से बचने को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

कुशीनगर। पडरौना ब्लॉक के ग्राम नाहर छपरा स्थित चमकी टोला के धागढ़ टोली में साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा नेता पप्पू पांडेय ने किया। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि आज के दौर में साइबर अपराधी बिना घर में घुसे ही लोगों की मेहनत की कमाई मिनटों में गायब कर दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी फोन कॉल, फर्जी लिंक, लॉटरी का लालच, बिजली कटने का डर या केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।

ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति को एटीएम नंबर, पासवर्ड, ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बैंक कभी फोन कर ओटीपी, पिन या पासवर्ड नहीं मांगता है। पप्पू पांडेय ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी पिन डालने की जरूरत नहीं होती है। उन्होंने केवाईसी के नाम पर किसी भी स्क्रीन शेयरिंग एप को डाउनलोड न करने की सलाह दी। साथ ही अनजान वीडियो कॉल से बचने, सोशल मीडिया पर दोस्तों या रिश्तेदारों के नाम से आने वाले पैसों के मैसेज की पहले फोन कर पुष्टि करने तथा गूगल से फर्जी कस्टमर केयर नंबर न निकालने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति साइबर धोखाधड़ी का शिकार हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करे ताकि समय रहते ठगी गई राशि को ब्लॉक कराया जा सके। साथ ही स्थानीय थाने में भी तत्काल सूचना देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कैलाश मुसहर ने किया। इस दौरान संजय धागढ़, राजेश धागढ़, कैलाश मुसहर, सूरज धागढ़, जितेंद्र धागढ़, अनिरुद्ध मुसहर, पूनम मुसहर, लक्ष्मी धागढ़, रीता देवी धागढ़, ऋषिमुनि धागढ़, सुरेश मुसहर, रमेश मुसहर, बैजनाथ मुसहर, चंदेश्वर पासवान, चंपा पासवान, ईश्वती देवी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।