श्रीकृष्ण का संघर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा भक्ति, कला व साहित्य का संगम
Kushinagar News - कुशीनगर में मीरा सुरेश सेवा न्यास द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम 'श्रीकृष्ण का संघर्ष' में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका और काव्य पाठ प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में कलाकारों को सम्मानित किया गया और मुख्य अतिथि रामाश्रय ने युवाओं को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी।

कुशीनगर। मीरा सुरेश सेवा न्यास कुशीनगर द्वारा संस्कृति विभाग लखनऊ के सहयोग से रविवार को स्मृति सभागार बुद्ध संग्रहालय कुशीनगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीकृष्ण का संघर्ष का आयोजन किया गया। इसमें भक्ति, कला व साहित्य का अनूठा संगम देखने को मिला। इसमें शामिल कलाकारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अतुल भारती की टीम ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, धर्म स्थापना एवं लोककल्याणकारी संदेशों को जीवंत रूप प्रदान किया। इसका निर्देशन दिनेश तिवारी भोजपुरिया ने किया। सरिता मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित काव्य पाठ प्रस्तुत किया। किरण जायसवाल ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी तथा वंदना वैदेही ने श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित काव्य पाठ कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वान्या, पिहू मद्धेशिया एवं आरोही ने आकर्षक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक रामाश्रय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन संघर्ष, कर्तव्य और धर्म की रक्षा का संदेश देता है। युवा पीढ़ी को श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। डॉ. विश्वकांत प्रताप राव, सुरेश गुप्ता आदि ने अपने संबोधित किया। संचालन राजकुमार मद्धेशिया ने किया। अतिथियों का स्वागत संस्था के अध्यक्ष मुन्ना कुमार मद्धेशिया ने किया। इस मौके पर पूर्व जिला न्यायाधीश संतोष श्रीवास्तव, उमेश जायसवाल, कुन्नू, रमेश मद्धेशिया, नंदलाल गुप्ता, आकाश प्रजापति, दुर्गेश शंकर, डायरेक्टर आनंद शेखर सिंह आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


