सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह
Kushinagar News - कुशीनगर, हिटी। बीआरएम स्कूल सलेमगढ़ में आयोजित ग्यारहवें वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों की मनमोहक

कुशीनगर, हिटी। बीआरएम स्कूल सलेमगढ़ में आयोजित ग्यारहवें वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सव मय बना दिया। रंग-बिरंगे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का सुंदर संदेश भी मंच से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुहीराज के प्रबंधक बबलू राय व भाजपा नेता विजय राय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि अनुशासन, परिश्रम और संस्कार ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वेद सिंह, सान्वी राय, अनुष्का तिवारी, बादल कुशवाहा, रितिका राय व आर्यन कुमार मिश्रा को सम्मानित कर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के आयोजक बीआरएम स्कूल के प्रबंधक राजन मिश्रा ने सभी अतिथियों व अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक एकबाली राय ने की तथा संचालन दिलीप राय ने किया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा नेता उदयनारायण गुप्ता, मधुरश्याम राय, अभिप्रियम के सीएमडी अभिषेक मिश्रा, अवधनाथ ठकुराइ, भाजपा जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




