Kushinagar News: बांसी नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत, वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बांसी नदी के बैकुंठपुर घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। 13 वर्षीय एक बच्चे की पहले ही मगरमच्छ के हमले में मौत हो चुकी है। वन विभाग को कई बार सूचना दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Kushinagar News: बांसी नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत, वीडियो वायरल

Kushinagar News: कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र में बांसी नदी के बैकुंठपुर घाट पर मगरमच्छ दिखाई देने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी बांसी नदी के धोकरहा घाट पर घड़ियाल देखा जा चुका है। वहीं, बांसगांव के नौका टोला निवासी 13 वर्षीय एक बालक की मगरमच्छ के हमले में मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद से नदी किनारे रहने वाले लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों क कहना है कि पिछले करीब एक वर्ष से धोकरहा घाट के आसपास मगरमच्छ और घड़ियाल की मौजूदगी देखी जा रही है।

नदी में उगी घनी वनस्पतियों के बीच ये अक्सर छिपे रहते हैं और समय-समय पर पानी में दिखाई देते हैं। कई बार वन विभाग को लिखित और मौखिक रूप से इसकी सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बरसात के दौरान बांसी नदी का जलस्तर बढ़ने से मगरमच्छ और घड़ियाल के विभिन्न स्थानों पर दिखाई देने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इससे नदी पार करने वाले लोगों और तटवर्ती गांवों के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsKushinagar News: बांसी नदी में मगरमच्छ दिखने से दहशत, वीडियो वायरल