Kushinagar News: गंदे पानी के बीच आते-जाते रहे वादकारी और फरियादी, नहीं सुधरी जलनिकासी व्यवस्था

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिले में इन दिनों रूक-रूककर हो रही बारिश

Kushinagar News: गंदे पानी के बीच आते-जाते रहे वादकारी और फरियादी, नहीं सुधरी जलनिकासी व्यवस्था

Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता।

जिले में इन दिनों रूक-रूककर हो रही बारिश के बीच जिला मुख्यालय पर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई है। कलक्ट्रेट परिसर, जिला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य प्रवेश द्वार तथा मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के आसपास तीसरे दिन भी जलजमाव बना रहा। हालात ऐसे रहे कि वादकारियों, फरियादियों, अधिवक्ताओं, मरीजों और तीमारदारों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।

जलभराव की समस्या

बुधवार को भी कलक्ट्रेट और न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के बाहर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग कपड़े बचाते हुए पानी पार करते नजर आए, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। न्यायालय पहुंचे वादकारियों का कहना रहा कि बारिश थमने के दो दिन बाद भी जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से परेशानी लगातार बनी हुई है। उधर, मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के आसपास भी जलभराव की स्थिति बनी रही। यहां रोजाना बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, नवजात, मरीज और तीमारदार आते हैं, लेकिन उन्हें गंदे पानी से होकर अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण दुर्गंध फैलने लगी है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। प्रशासन ने कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर तीसरे दिन टैंकर लगाकर पानी निकलवाने का प्रयास किया, लेकिन इसके बावजूद मुख्य गेट पर जलजमाव समाप्त नहीं हो सका। लोगों का कहना है कि जब तक स्थायी जलनिकासी व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी, हर बारिश के बाद यही समस्या दोहराई जाती रहेगी। स्थानीय लोगों और अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त कराने की मांग की है ताकि सरकारी कार्यालयों, न्यायालय और मेडिकल कॉलेज आने वाले लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जलभराव की समस्या किस क्षेत्र में हो रही है?
जलभराव की समस्या मुख्य रूप से कलक्ट्रेट, जिला एवं सत्र न्यायालय और मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग के आसपास हो रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।