Kushinagar News: निरीक्षक व चार उपनिरीक्षकों समेत 28 पुलिस कर्मी लाइनहाजिर
Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी।कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों की करतूत सामने आने के बाद एसपी ने जिले भर में संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों की सूची तै

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया थाने में तैनात दो सिपाहियों की करतूत सामने आने के बाद एसपी ने जिले भर में संदिग्ध आचरण वाले पुलिस कर्मियों की सूची तैयार कराई। इनमें शामिल एक निरीक्षक व चार उपनिरीक्षकों समेत 28 पुलिस कर्मियों को एसपी ने लाइन हाजिर किया है। इसके अलावा यक्ष एप पर बीट सिपाहियों की रिपोर्टिंग खराब होने पर आठ थानेदारों का वेतन काटने का आदेश दिया है।
पुलिस कर्मियों की लाइन हाजिर
एसपी केशव कुमार ने चुनाव सेल के प्रभारी मनोज पंत, हनुमानगंज थाने पर तैनात दरोगा संतोष कुमार यादव, पडरौना कोतवाली में तैनात अजय कुमार सिंह, पटहेरवा थाने पर तैनात राहुल कुमार राय, तरयासुजान थाने पर तैनात नागेंद्र गौड़ को लाइन हाजिर कर दिया। हेड कांस्टेबल आशुतोष कुमार द्विवेदी, रमाशंकर यादव, जयराम यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिव कुमार यादव, जालंधर चौहान, अरुण कुमार, विवेक कुमार राय, मदन प्रसाद, आदित्य राजभर, अरविंद यादव, विजय कुमार यादव, रवि सिंह, मोहम्मद अकबर खां, रामभोज साहनी, सोनू भारती, धर्मचंद्र राय, लक्ष्मण यादव, सचिन कुमार यादव, आशुतोष कुमार विश्वकर्मा, सूर्यनाथ यादव और संदीप शर्मा को भी लाइन हाजिर किया गया है।
यक्ष एप की अनदेखी
यक्ष एप की अनदेखी पर आठ थानेदारों का रोका वेतन। यक्ष एप पर बीट सिपाहियों की रिपोर्टिंग नहीं होने से नाराज एसपी ने आठ थानेदारों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया हैं। यक्ष नामक एआई आधारित एप्लीकेशन देश के किसी भी कोने से अपराधियों को ढूंढ निकालने में सक्षम है। एक फरवरी से इस प्रणाली के लिए जिले में पुलिसकर्मियों ने डेटा डिजिटाइजेशन का काम युद्धस्तर पर शुरू किया गया है। एसपी के निर्देश के बावजूद तय लक्ष्य के हिसाब से यक्ष एप पर बीट रिपोर्टिंग नहीं की जा रही थी। लापरवाही बरतने पर एसपी ने पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी, रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, कुबेरस्थान थानाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, कसया थानाध्यक्ष इत्यानंद पांडेय, अहिरौली बाजार थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र, हनुमानगंज थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय, तमकुहीराज थानाध्यक्ष सहित अन्य थानाध्यक्षों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये हैं।


