सड़क गड्ढे में तब्दील, मरम्मत की मांग
Kushinagar News - कुशीनगर में पकड़ियहवा से परसौना बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों और स्कूली छात्रों को यात्रा में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत की मांग की है, क्योंकि टूटे हुए रास्ते से यात्रा करना मुश्किल हो गया है।

कुशीनगर। राष्ट्रीय मार्ग पकड़ियहवा से परसौना बुजुर्ग को जोड़ने वाली सड़क जगह-जगह गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन नरकटिया, परसौना, कुरमौटा, रामनगर, मंझरिया, बैदौली महुआडीह, महुआडीह लौंगरापुर, भरवलिया, महुई बुजुर्ग, नैकाछपरा, अमरपुर, पिपरी के ग्रामीण, स्कूली छात्र, कसया और हेतिमपुर आते जाते हैं। सड़क के टूटने से जगह-जगह हुए गड्ढे और चार पहिया वाहनों के आने-जाने से उड़ रही धूल से स्कूली छात्रों, राहगीरों, दो पहिया चालकों को यात्रा करने में काफी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीण रवि त्रिपाठी, बबलू मल्ल, जितेंद्र सिंह, नायक मिश्र, महंत यादव, ब्रजेश आदि लोगों का कहना है कि सड़क जगह-जगह टूट कर गढ्ढे में तब्दील हो गई है।
बिखरी गिट्टियों से यात्रियों के वाहन फिसल जा रहे है। इसी रास्ते लोडर वाहन से हो रही मिट्टी धुलाई से यात्रा करना भी दुश्वार हो रहा है। लोगों का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराना जरूरी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


