कच्ची के अड्डों पर पुलिस और आबकारी टीम की छापेमारी, पांच भट्ठियां तोड़ी
Feb 28, 2026 01:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Kushinagar News - कुशीनगर। शनिवार को सुबह थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने
कुशीनगर। शनिवार को सुबह थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हेतिमपुर के पास कच्ची शराब के अड्डों पर छापेमारी की। लगभग 7 कुन्तल लहन एवं 5 भट्टिया नष्ट की गई।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें जनपद में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन एवं अपरळ पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में अवैध शराब के निर्माण, निष्कर्षण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध निरंतर सघन अभियान चलाया जा रहा है।
जिसके क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन कुमार के नेतृत्व में थाना कसया एवं आबकारी विभाग की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा थाना कसया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भैसहा हेतिमपुर के समीप दबिश दी गई। दबिश के दौरान अवैध शराब उत्पादन के स्थल का पता लगाया गया, जहा लगभग 7 कुन्तल (700 किलोग्राम) लहन तथा 5 अवैध शराब भट्टिया पाई गईं। टीम द्वारा सभी सामग्री एवं भट्टियों को मौके पर ही विधिवत नष्ट किया गया। कुशीनगर पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा जनपद में इस प्रकार के अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम
सीओ कसया कुन्दन सिंह आबकारी निरीक्षक कसया अरुण कुमार, उनकी टीम, कसया थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा, दरोगा रूद्र प्रताप सिंह, सुजीत कुमार पाण्डेय, वरूणेश उपाध्याय,महिला सिपाही वन्दना खरवार, आरती देवी, अंकिता सिंह आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


