कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Kushinagar News - कुशीनगर में एक अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। दिवाकर कुमार मिश्र ने आरोप लगाया कि उसने मशीन खरीदने के लिए नौ लाख पचासी हजार रुपये का भुगतान किया, लेकिन...
कुशीनगर। कोर्ट के आदेश पर पटहेरवा थाने की पुलिस ने फाजिलनगर में संचालित अल्ट्रा साउंड केन्द्र संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बिहार प्रांत के गोपालगंज जिले के विजयीपुर थानांतर्गत पुरैना के मूल निवासी एवं हाल मोकाम फाजिलनगर थाना पटहेरवा निवासी दिवाकर कुमार मिश्र ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में वाद दाखिल किया वह फाजिलनगर में संचालित अमरवा थाना पटहेरवा निवासी उमेश पांडेय के अल्ट्रासाउंड सेंटर में कर्मचारी के रूप में वर्ष 2013 से काम करता था। वर्ष 2020 में अल्ट्रासाउंड सेंटर को और भी अधिक आधुनिक बनाने के लिए दोनों के बीच मौखिक सहमित बनी कि सेंटर में आधुनिक मशीन लगवाने में जो भी खर्च आयेगा दोनों लोग पार्टनर के रूप में रकम का आधा-आधा हिस्सा वहन करेंगे।

दिवाकर का आरोप है कि मशीनों की खरीदारी में उसने अपने एवं पत्नी कई किश्तों में यूपीआई द्वारा नौ लाख पचासी हजार रुपये का भुगतान किया। बाद में संचालक उमेश पांडेय मौखिक सहमति से मुकर गये और कहने लगे कि जब पैसा होगा तो उसे वापस कर देंगे। इस बात पर जब उसने पुलिस से शिकायत की तो वह नाराज हो गये और पैसा न लौटाने के साथ गाली गुप्ता देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी शिकायत एसपी से भी की गयी मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पटहेरवा पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के अनुपालन में पुलिस ने आरोपी अल्ट्रा साउंड सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


