नहर की पटरी पर स्लैब से टकरा कर दंपति घायल
कुशीनगर में एक बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। विजय और उनकी पत्नी शालिनी बाइक से जा रहे थे, जब उनकी बाइक एक चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में नहर के किनारे रखे स्लैब से टकरा गई। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी कोटवा भेजा गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की।

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी और मुसहरी के बीच में बड़ी गंडक नहर की पटरी पर रखे स्लैब के कारण एक बाइक सवार दंपति हादसे का शिकार हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी कोटवा पहुंचाया गया। शनिवार की रात करीब आठ बजे पकड़ियार निवासी विजय (36) अपनी पत्नी शालिनी (35) के साथ बाइक से खड्डा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर आगे चल रहे एक चार पहिया वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर के किनारे रखे स्लैब से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।घटना
के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीण दोनों घायलों को संभालते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा भेजा गया, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर के किनारे सड़क पर इस तरह स्लैब रखे जाने से आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर रखे स्लैब हटाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


