Kushinagar News: प्रभार हटने के बाद पंचायत के हस्ताक्षर से जारी हुये पत्र पर उठे सवाल
Kushinagar News: कुशीनगर में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के प्रभार हटाए जाने के बाद भी उनके हस्ताक्षर से 10 जुलाई 2026 को जारी पत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। पत्र से संबंधित अधिकारी को दो दिन पहले कार्यभार से मुक्त किया गया था, जिससे यह सवाल उठता है कि आधिकारिक पत्र किस अधिकार से जारी किया गया।

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। विकास खंड में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) का प्रभार हटाए जाने के बाद भी उनके हस्ताक्षर से जारी एक पत्र चर्चा का विषय बन गया है। मामला इसलिए गंभीर माना जा रहा है कि जिस अधिकारी के हस्ताक्षर से 10 जुलाई 2026 को पत्र जारी हुआ। उन्हें डीपीआरओ द्वारा 8 जुलाई 2026 को कार्यालय आदेश के माध्यम से उसी पद के दायित्वों से तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया गया था।
प्रारंभिक जानकारी
डीपीआरओ आलोक कुमार प्रियदर्शी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया था कि एडीओ पंचायत खड्डा के दायित्वों के निर्वहन के लिए अधिकृत सचिव पवन कुमार सिंह का प्राधिकरण तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाता है। इसके बावजूद 10 जुलाई को ग्राम पंचायत सचिवों के नाम जारी पत्र में पंचायत सचिवालयों में फेशियल रिकग्निशन आधारित उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्देश दिए गये हैं। इस पत्र पर सचिव पवन कुमार सिंह के हस्ताक्षर अंकित हैं। प्रभार समाप्त होने के बाद जारी हुए इस पत्र को लेकर विभागीय हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और सवाल उठ रहा है कि जब संबंधित अधिकारी को दो दिन पहले ही कार्यभार से मुक्त कर दिया गया था, तो फिर उनके हस्ताक्षर से आधिकारिक पत्र किस अधिकार से जारी किया गया। मामले को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी संशय की स्थिति बनी हुई है।
कार्यों का निरीक्षण
क्षेत्र में कार्य प्रभावित न हों, इसलिए खंड विकास अधिकारी द्वारा सचिव पवन कुमार सिंह को केवल गैर-वित्तीय कार्यों के निष्पादन की जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्हें एडीओ पंचायत पद से संबंधित किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करने के निर्देश दे दिए गये हैं।
आलोक कुमार प्रियदर्शी- डीपीआरओ
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


