मिनी अंडरपास निर्माण की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन
कुशीनगर के हाटा विधायक मोहन वर्मा और सांसद विजय कुमार दुबे ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। उन्होंने हाटा नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मिनी अंडरपास निर्माण की मांग की। इस प्रस्ताव से स्थानीय लोगों की सुरक्षा और आवागमन में सुधार होगा। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।

कुशीनगर। हाटा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों की सुविधा और सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए सांसद विजय कुमार दुबे के साथ हाटा विधायक मोहन वर्मा ने बीते दिनों केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी। इस दौरान हाटा नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर प्रस्तावित दो फ्लाईओवर एवं छह लेन निर्माण कार्य के दौरान बस स्टैंड के सामने मिनी अंडरपास निर्माण की मांग उठाई। इस संबंध में दोनों जनप्रतिनिधियों ने केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं से अवगत कराया। इस पत्र का संज्ञान लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया है।
स्थानीय लोगों की सुरक्षा
विधायक मोहन वर्मा ने पत्र के जरिए बताया कि हाटा का बस स्टैंड क्षेत्र अत्यंत व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थान बन चुका है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों का आवागमन होता है। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण और छह लेन निर्माण के बाद यातायात का दबाव लगातार बढ़ा है, जिससे लोगों को सड़क पार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में आमजन की सुरक्षा और सुगम आवागमन को देखते हुए मिनी अंडरपास का निर्माण आवश्यक हो गया है।
केंद्रीय मंत्री का आश्वासन
विधायक के गए पत्र पर केंद्रीय मंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने पत्र के माध्यम से विधायक को अवगत कराया कि उनके अनुरोध को जनहित के दृष्टिगत विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है। विधायक मोहन वर्मा ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में मिनी अंडरपास बनने से स्थानीय लोगों, यात्रियों और राहगीरों को काफी सहूलियत मिलेगी तथा सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने इस मांग पर सकारात्मक पहल के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


