नपं में 25 लाख की लागत से होगा पार्क का निर्माण
Kushinagar News - कुशीनगर के मथौली बाजार में 25 लाख रुपये की लागत से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति परिसर में एक सुंदर पार्क का निर्माण होगा। इस पार्क में बच्चों के खेल, बुजुर्गों के बैठने के लिए बेंच और युवाओं के लिए व्यायाम के उपकरण होंगे, जिससे क्षेत्र के निवासियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा स्थान मिलेगा।

कुशीनगर। मथौली बाजार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर मूर्ति परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से एक सुंदर पार्क का निर्माण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए धन अवमुक्त कर दिया है। इस पार्क के निर्माण से क्षेत्र के निवासियों को एक स्वच्छ और हरा-भरा स्थान मिलेगा, जहां वे अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिता सकेंगे। पार्क में बच्चों के लिए खेलने के लिए जगह, बुजुर्गों के लिए बैठने के लिए बेंच, और युवाओं के लिए व्यायाम करने के लिए उपकरण होंगे। पार्क क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम होगा, जो न केवल स्थानीय निवासियों को एक स्वच्छ और सुंदर स्थान प्रदान करेगा, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक स्थिति में भी सुधार लाएगा।
वार्ड के सभासद प्रतिनिधि व भाजपा के मंडल अध्यक्ष अदालत प्रसाद ने शासन से धन अवमुक्त होने पर प्रदेश की योगी सरकार तथा नगर विकास मंत्री को धन्यवाद देते हुए शुशी जाहिर किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


