छोटी गंडक पर 3.68 करोड़ से बनेगा पक्का पुल

Nov 19, 2025 09:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

Kushinagar News - कुशीनगर। खड्डा ब्लाक के ग्राम सभा बसडीला पश्चिम टोला स्थित बगही घाट

छोटी गंडक पर 3.68 करोड़ से बनेगा पक्का पुल

कुशीनगर। खड्डा ब्लाक के ग्राम सभा बसडीला पश्चिम टोला स्थित बगही घाट पर 3 करोड 68 लाख की लागत से पक्का पुल बनेगा। विधायक विवेकानन्द पांडेय की पहल पर पुल निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। वर्षों से पुल बनने का सपना देख रहे ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। विधायक ने लोकनिर्माण विभाग अवर अभियंता के साथ मौके पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया। खड्डा क्षेत्र के बसडीला पश्चिम टोला में बगही घाट पड़ता है। इधर के सैकड़ों किसानों की खेती घाट के उसपार पड़ता है। वर्षों से दर्जन भर गांव के किसान छोटी नाव के माध्यम से घाट के उस पार खेती बाड़ी करने जाते हैं।

नहीं तो तीन किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर तुर्कहा, शाहपुर नौका टोला के रास्ते आते जाते हैं। किसानों दर्जनों बार बगही घाटघाट पर पुल निर्माण कराने की मांग की लेकिन किसानों का सपना धरा के धरा रह गया। कुछ महीनों पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश कुशवाहा, ग्रामीण नथुनी राजभर, सुभाष राजभर, वंश बहादुर, करीमन साहनी, फरियाद, केदारी, बंधन, जोगिंदर, नंदलाल, हुसैन सहित अन्य के साथ विधायक विवेकानन्द पांडेय से मिलकर लोगों की इस समस्या से उन्हें अवगत कराया। इस पर विधायक ने इस समस्या का जल्द हल निकलने का उन्हें आश्वासन दिया। लोगों की मेहनत रंग लाई। विधायक की पहल पर बगही घाट पर पुल निर्माण के साथ दोनों तरफ एक एक किमी सड़क निर्माण की भी स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद विधायक ने लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता के साथ मौके पर पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि पुल व सड़क निर्माण से क्षेत्र में आवागमन और विकास दोनों को नई गति मिलेगी। वहीं पुल निर्माण की स्वीकृति मिलने की सूचना मिलते ही किसानों सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सांसद विजय दुबे, विधायक विवेकानन्द पांडेय को धन्यवाद देते हुए आभार जताया है। ------- लंबे समय से दर्जन भर से अधिक गांवों के लोग आवागमन को लेकर काफी परेशान थे। नदी पार करने के लिए या तो नाव का सहारा लेना पड़ता था या फिर लंबी दूरी तय कर नदी पार जाना पड़ता था। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए पुल निर्माण के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की थी। पुल निर्माण सहित पुल के दोनों तरफ सड़क निर्माण के लिए धन स्वीकृत हो गया है। पुल निर्माण हो जाने पर गांवों की बड़ी आबादी व मुसहर बस्ती के लोगों को सहूलियत मिलेगी। विवेकानंद पांडेय, विधायक खड्डा

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।