Congress Organizational Meeting in Kushinagar New Leaders Elected कांग्रेस पार्टी के सेमरा हर्दोपट्टी मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsCongress Organizational Meeting in Kushinagar New Leaders Elected

कांग्रेस पार्टी के सेमरा हर्दोपट्टी मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन

Kushinagar News - कुशीनगर के फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस मंडल के संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में रमेश सिंह को मंडल अध्यक्ष चुना गया। जय प्रकाश आर्य, हनीफ अंसारी और संदीप मणि...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरMon, 15 Sep 2025 11:03 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस पार्टी के सेमरा हर्दोपट्टी मंडल कार्यकारिणी का हुआ गठन

कुशीनगर। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के सेमरा हर्दोपट्टी स्थित सहकारी समिति परिसर में कांग्रेस मंडल के संगठन सृजन अभियान अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें संगठन को नई गति देने के उद्देश्य से मंडल स्तरीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सहमति से रमेश सिंह को मंडल अध्यक्ष चुना गया व उपाध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश आर्य, हनीफ अंसारी तथा संदीप मणि त्रिपाठी को नामित किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन तभी मजबूत होगा, जब हर कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी की विचारधारा को आमजन तक पहुंचाएगा। उन्होंने सहयोगी टीम को भरोसा दिलाया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से संगठन को नई पहचान मिलेगी।

बैठक की अध्यक्षता पलटन यादव तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया। इसके संगठन का विस्तार करते हुये उपेंद्र श्रीवास्तव और सत्तन पटेल को महामंत्री का दायित्व दिया गया। सचिव पद पर सुभाष सिंह, मुकेश कुमार, शमसुद्दीन अंसारी व योगेंद्र चौरसिया को नियुक्ति किया गया। चयन के बाद उपस्थित लोगों ने नवगठित पदाधिकारियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान जिला सचिव लालचंद प्रसाद, विनोद यादव, पीसीसी सदस्य नागेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गुड्डू अंसारी, प्रभारी जिला महामंत्री गोरख यादव, जियान प्रसाद, जफरूल्लाह, संतलाल, अरविंद खरवार, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।