छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा : अजय कुमार लल्लू
Kushinagar News - पडरौना, निज संवाददाता। फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के महुअवा मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 13 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

पडरौना, निज संवाददाता।
फाजिलनगर विधानसभा क्षेत्र के महुअवा मंडल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें 13 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। बैठक का शुभारंभ महान समाज सुधारक एवं महिला सशक्तिकरण की प्रतीक अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक की चर्चा
अतिथियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा के साथ जनहित के संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया।
मुख्य अतिथि का भाषण
मुख्य अतिथि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं उड़ीसा कांग्रेस के प्रभारी अजय कुमार लल्लू ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा लगातार पेपर लीक की घटनाओं से परेशान है, जिससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। भाजपा सरकार छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिजली बिलों को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता आर्थिक संकट से जूझ रही है, जबकि सरकार जनसमस्याओं की अनदेखी कर रही है।
कांग्रेस की प्रतिबद्धता
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों, युवाओं, महिलाओं, मजदूरों और गरीब वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रविंद्र विश्वकर्मा राधे ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने किया। इस दौरान अशरफ अली, हाजी मेराज साहब, गोल्डन यादव, सतरुद्दीन अली, मुन्ना यादव, शरीफ अली, नबी अहमद, अर्जुन यादव, प्रमोद प्रसाद, ओमप्रकाश कसौधन, सुगानी प्रसाद, नबील प्रसाद, रणवीर सिंह, स्वामीनाथ यादव, अजीमुल्ला उर्फ गुड्डू अंसारी, प्रभु गुप्ता, मनोज सिंह, मोहम्मद जहीरूद्दीन, गोरखनाथ यादव, पलटन यादव, वारिश अली, अब्दुल हामिद अंसारी, राजू कुशवाहा, आरिफ अली, अलाउद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


