गैस एजेंसी पर कालाबाजारी का आरोप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, कुशीनगरकुशीनगर के हाटा नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने डीएम और डीएसओ को शिकायत पत्र भेजा है। उन्होंने अर्चना इंडेन गैस एजेंसी पर ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और कालाबाजारी का आरोप लगाया है। हाल ही में एजेंसी के गोदाम से दो गैस सिलेंडर पकड़े गए थे, जिसके बाद जांच की मांग की गई है।
कुशीनगर। हाटा नगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने डीएम व डीएसओ को शिकायती पत्र भेजकर अर्चना इंडेन गैस एजेंसी पर ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार और कालाबाजारी किए जाने का आरोप लगाते हुए एजेंसी बदलने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि अभी दो दिन पहले ही एजेंसी के गोदाम से एक हॉकर द्वारा दो गैस सिलेंडर पकड़े जाने पर हाटा कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज हुआ है। ऐसे में एजेंसी के खिलाफ जांच कर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


