मारवाड़ी समाज ने भी जागृति की मदद को बढ़ाये हाथ

Feb 10, 2026 10:19 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में कैंसर पीड़ित जागृति पांडेय की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्ग आगे आ रहे हैं। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा चेतना ने जागृति के परिवार को आर्थिक सहायता दी। शाखा की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने कहा कि जागृति का संघर्ष प्रेरणादायक है और वे आगे भी सहयोग करेंगी, साथ ही उनकी बेटी की पढ़ाई का भी ध्यान रखेंगी।

मारवाड़ी समाज ने भी जागृति की मदद को बढ़ाये हाथ

कुशीनगर। कैंसर पीड़ित जागृति पांडेय की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्ग लगातार आगे आ रहे हैं। मारवाड़ी युवा मंच महिला शाखा चेतना ने भी मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जागृति पांडेय के परिवार को संबल प्रदान किया। शाखा की अध्यक्ष मीनू जिंदल अपने सहयोगियों के साथ जागृति के आवास पर पहुंचीं और उन्हें आर्थिक सहायता सौंपी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ में चार फरवरी को ‘उम्मीद की जागृति कैंसर से लड़ रही तीसरी बार जंग’ शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद तमाम लोगों ने इसकी संज्ञान लिया और जागृति पांडेय की मदद के लिए लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके आवास पर पहुंची महिला शाखा चेतना की अध्यक्ष मीनू जिंदल ने जागृति से मुलाकात कर उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि जागृति जिस हिम्मत के साथ तीसरी बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं, वह समाज के लिए प्रेरणादायक है। महिला शाखा चेतना उनके इस संघर्ष में हर संभव सहयोग के लिए साथ खड़ी है। मीनू जिंदल ने भरोसा दिलाया कि यह सहायता एक बार की नहीं है, आगे भी जरूरत के अनुसार सहयोग किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने जागृति पांडेय की चार वर्षीय बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी में भी सहयोग करने की बात कही, जिससे बच्ची का भविष्य सुरक्षित रह सके। यह आश्वासन सुनकर जागृति और उनके परिजन भावुक हो उठे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।