कैंसर पीड़ित जागृति की मदद को बढ़े हाथ, विधायक ने भी लिया संज्ञान

Feb 06, 2026 10:38 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में तीसरी बार कैंसर से जूझ रही जागृति पांडेय की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं। विधायक प्रतिनिधि और समाजसेवी उनके घर पहुंचे और आर्थिक सहायता प्रदान की। जागृति की हिम्मत ने लोगों को प्रेरित किया है, और सभी ने विश्वास जताया है कि वह इस बीमारी को मात देंगी।

कैंसर पीड़ित जागृति की मदद को बढ़े हाथ, विधायक ने भी लिया संज्ञान

कुशीनगर। तीसरी बार कैंसर जैसी घातक बीमारी की चपेट में आई जागृति पांडेय की मदद को लोगों ने हाथ बढ़ाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सदर विधायक प्रतिनिधि के अलावा अन्य लोग भी उनके आवास पर पहुंचे और जागृति का हाल जाना। इस दौरान लोगों ने उनकी आर्थिक रूप से सहायता की। कैंसर पीड़ित होने के बावजूद जागृति के हौसले और हिम्मत को देख लोगों ने उन्हें सलाम किया। उनके जज्बे को देख लोगों ने उम्मीद जताई कि वह तीसरी बार भी इस खतरनाक बीमारी को मात देकर एक जिंदगी की शुरुआत करेंगी। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने 4 फरवरी को ‘उम्मीद की ‘जागृति’ कैंसर से लड़ रही तीसरी बार जंग’ के शीर्षक से खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

खबर प्रकाशित होने के बाद सदर विधायक प्रतिनिधि संतोष जायसवाल, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वैलर्स के उमंग खेतान, समाजसेवी कैलाश जायसवाल व अक्षय साहनी गुरुवार की दोपहर उनके आवास पर पहुंचे। जागृति से मुलाकात कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ली और आर्थिक सहयोग प्रदान किया। साथ ही यह भरोसा भी दिलाया कि आगे इलाज के दौरान हरसंभव मदद की जाएगी। वहीं, ‘हिन्दुस्तान’ में प्रकाशित खबर का सदर विधायक मनीष जायसवाल मंटू ने भी संज्ञान लिया है। सदर विधायक ने जागृति पांडेय के इलाज में सहयोग का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जागृति पांडेय एक असाधारण रूप से हिम्मती महिला हैं। वह खुद तीसरी बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अन्य कैंसर पीड़ित मरीजों की मदद के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। यह जज्बा उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनाता है। जागृति तीसरी बार भी कैंसर को पराजित करेंगी। उनके इलाज में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने जागृति के पति अमर पांडेय से इलाज से संबंधित स्टीमेट मांगा है। स्टीमेट मिलने के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष से इलाज के लिए आवश्यक धन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर भी आर्थिक सहायता करेंगे। वहीं, जागृति व उनके परिवार के लोगों ने ‘हिन्दुस्तान’ को थैंक्स कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।