पति-पत्नी दोनों ने जरूरतमंद को किया रक्तदान
Kushinagar News - कुशीनगर में समाजसेवी कमांडो रमेश यादव और उनकी पत्नी काजल यादव ने एक जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिए रक्तदान किया। महेंद्र प्रसाद को 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। दोनों ने मिलकर अस्पताल में रक्तदान किया, जिससे महेंद्र की जान बची।

कुशीनगर। समाजसेवी व गरीबों-जरूरतमंदों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले कमांडो रमेश यादव व उनकी पत्नी काजल यादव ने कुशीनगर जिला संयुक्त चिकित्सालय सह मेडिकल कॉलेज में एक साथ एक जरूरतमंद का जीवन बचाने को रक्तदान किया। विशुनपुरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी महेंद्र प्रसाद को 2 यूनिट रक्त की आवश्यकता थी। बीमार महेंद्र की पत्नी पार्वती ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी ब्लड देने की जरूरत नहीं समझी। यह बात कमांडो रमेश यादव को पता चली तो उन्होंने अपनी पत्नी काजल यादव से साझा किया। दोनों पति-पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर साथ में ही एक-एक यूनिट ब्लड दिया।
पति-पत्नी के इस नेक विचार व दरियादिली की लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंशा की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



