
सीएमओ के औचक निरीक्षण में दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित, दी चेतावनी
Kushinagar News - कुशीनगर में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। विशुनपुरा सीएचसी में दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। सीएमओ ने चेतावनी दी और व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कई कमियों को भी दूर करने के आदेश दिए गए।
कुशीनगर। जनपद के स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण शुरू किया है। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को विशुनपुरा सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। वहां दो स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने कड़ी चेतावनी दी तथा साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। शनिवार को सीएमओ ने विशुनपुरा सीएचसी पहुंचकर सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। वहां ईटीसी की स्टॉफ नर्स संध्या वर्मा एवं बीसीपीएम सुनैना अनुपस्थित पायी गईं। सुनैना मेटरनिटी अवकाश पर थीं, लेकिन उसका कोई रिकार्ड नहीं मिला। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
उसके बाद सीएमओ ने पंजीकरण कक्ष, ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक चिकित्साकों द्वारा 130 मरीजों का उपचार किया जा चुका था। वार्ड के निरीक्षण में दिन के हिसाब से बेडशीट नहीं मिलने पर सीएमओ द्वारा सम्बंधित स्टॉफ को फटकार लगाते हुए इसे सुधारने का निर्देश दिया गया। प्रसव कक्ष में पांच गर्भवती महिलाओं के प्रसव हो चुके थे। डेंटल कक्ष एवं एक्सरे कक्ष में मिली कमियों को सुधारने के निर्देश दिए गए। बायो मेडिकल वेस्ट सही तरीके से न होने एवं साफ-सफाई में कमियों को ठीक करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने उपस्थित चिकित्सक एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी समय से अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस दौरान डॉ. आरएस यादव, डॉ. राजकुमारी साहू, डॉ. आयुष श्रीवास्तव, डॉ. आनंद मणि सहित अन्य स्टॉफ उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




