
मध्यदेशीय वैश्य महासभा का समारोह 6 सितम्बर को
Kushinagar News - कुशीनगर में मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजनोत्सव का आयोजन 6 सितंबर को होगा। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा कीर्तन, सामूहिक आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सभी...
कुशीनगर। मद्धेशिया समाज के कुल गुरु संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के पूजनोत्सव पर्व के अवसर पर नगर कसया कमेटी द्वारा 6 सितम्बर शनिवार को पूजनोत्सव व जन्मोत्सव समारोह नगर के संगठन कार्यालय लारी पेट्रोल पंप के समीप नेशनल शॉपिंग काम्प्लेक्स में आयोजित होगा। यह जानकारी देते हुए संगठन के नगर अध्यक्ष पन्नालाल मद्धेशिया ने बताया कि इसमें महिलाओं द्वारा बाबा का कीर्तन और भजन सायं 5 बजे, सामूहिक आरती 6 बजे, सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 बजे व सहभोज एवं प्रसाद वितरण रात्रि 8 बजे होना निर्धारित है। कार्यक्रम में कमेटी के पदाधिकारी सहित समस्त मद्धेशिया ( कांदु)समाज के लोग शामिल रहेंगे।


लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




