पांच ब्लॉक के बीईओ समेत छह ब्लॉक के एआरपी को कारण बताओ नोटिस

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share

Kushinagar News - कुशीनगर में विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक हुई। सीडीओ वन्दिता श्रीवास्तव ने 75 फीसदी से कम बच्चों की उपस्थित पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। बैठक में शिक्षा के विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई और विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

पांच ब्लॉक के बीईओ समेत छह ब्लॉक के एआरपी को कारण बताओ नोटिस

कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। विकास भवन सभागार में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की समीक्षा बैठक की सीडीओ की अध्यक्षता हुई। इसमें सीडीओ वन्दिता श्रीवास्तव ने 75 फीसदी से कम बच्चों की उपस्थित पर पांच ब्लॉक के बीईओ समेत छह ब्लॉक के एआरपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जबाब मांगा है।बैठक में बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य ने पीपीटी के माध्यम से जनपद की निपुण भारत मिशन, छात्र नामांकन, स्कूल चलो अभियान, ऑपरेशन कायाकल्प, आधार नामांकन, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, शारदा, समर्थ, आरटीआई योजना के अंतर्गत अलाभित समूह के बच्चों का नामांकन, मध्यान्ह भोजन के संबंध मे जनपद की प्रगति रिपोर्ट का प्रस्तुत किया।

इसमें सीडीओ ने 75 प्रतिशत से कम बच्चों की उपस्थित पर सेवरही, कसया, फाजिलनगर, पडरौना, तमकुहीराज के खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा साथ ही साथ विकास खण्ड मोतीचक, दुदही, कसया, खड्डा, तमकुहीराज, सेवरही के एआरपी द्वारा कम अनुश्रवण पर जबाब मांगा है। उन्होंने कहा कि जनपद के जो खण्ड शिक्षा अधिकारी काम न करें। उनका कार्य क्षेत्र बदलने, सभी विद्यालयों पर इस सप्ताह हर हाल मे पुस्तक वितरण सुनिश्चित करने, सभी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा इसकी मानिटरिंग करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा जल्द ही जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। इसको देखते हुए सभी विद्यालयों में स्कूल चलो अभियान के तहत अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराने, शुद्ध और सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शौचालय की साफ सफाई, विद्यालय रंग रोगन, डेस्क बैंच की उपलब्धता आदि महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया। प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के कम नामांकन पर सीडीओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को तत्काल पूर्ण करने का निर्देश दिया। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर छात्राओं को शुद्ध और बेहतरीन भोजन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर परियोजना निदेशक, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नागेंद्र मणि, बीईओ पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह,अशोक यादव, विजयपाल नारायण त्रिपाठी, जया राय, अमितेश कुमार, राजेश कुमार, सुधीर कुमार, रीता गुप्ता, अखिलेश सिंह, डीसी निर्माण गौरव पाण्डेय, ट्रेनिंग ऋषभ कुमार राय, निपुण मदुरेन्द्र शुक्ला,सामुदायिक अखिलेश चौधरी, बालिका पंकज गौतम, एसआरजी रामप्रकाश पांडेय, एआरपी आरती दुबे, आशुतोष दुबे, विनय कुशवाहा, लेखाकार विवेक पाण्डेय, स्टेनो हरेन्द्र यादव, मो. अकील अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।