Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsCampaign Launched to Create Golden Cards for 600 000 Beneficiaries Under Ayushman Bharat Scheme
रैंकिंग लिस्ट में होने पर भी लक्ष्य से छह लाख पीछे

रैंकिंग लिस्ट में होने पर भी लक्ष्य से छह लाख पीछे

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लगभग छह लाख लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड नहीं बना है। इसको लेकर एक महीने का अभियान 25 नवंबर से शुरू होगा। इसमें 70 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण भी होगा। सभी संबंधित विभागों के सहयोग से छूटे हुए परिवारों के लोगों को गोल्डेन कार्ड दिलाया जाएगा।

Nov 23, 2025 09:27 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों में अभी भी लगभग छह लाख लोगों का गोल्डेन कार्ड नहीं बन सका है। छूटे हुए लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए एक बार फिर एक महीने का अभियान शुरू होने जा रहा है, ताकि अवशेष लोगों का गोल्डन कार्ड बनाया जा सके और वे इस जनकल्याणकारी योजना का लाभ ले सकें। जिले में आयुष्मान कार्ड के 15,40,233 लाभार्थी हैं। यह योजना शुरू होने से लेकर अब तक 9,33,435 लाभार्थियों का ही गोल्डन कार्ड बन पाया है। अभी लाभार्थियों का एक बड़ा समूह गोल्डन कार्ड से वंचित हैं। इन लाभार्थियों में कुल 3,49,244 परिवार हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इनमें 3,20,253 ऐसे परिवार हैं, जिनमें एक व्यक्ति का गोल्डन कार्ड बना है। एक गोल्डन कार्ड वाले परिवारों की रैंकिंग में कुशीनगर जनपद सातवें स्थान पर है, जबकि कुल गोल्डेन कार्ड वाले लाभार्थियों की रैंकिंग में 20वें स्थान पर है। अवशेष लाभार्थियों का गोल्डेन कार्ड बनाने के लिए शासन ने फिर से अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग के सभी अफसरों को पत्र भेजा गया है, जिसमें 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक अभियान शुरू करने की जानकारी दी गई है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के सभी छूटे हुए पात्र लाभार्थियों का कवरेज करने तथा 70 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण कर कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। इसे लेकर 24 नवंबर को डीएम, सीडीओ एवं सीएमओ की अंतर्विभागीय बैठक होगी। सभी एमओआईसी से मांगा गया है माइक्रो प्लान- शासन की तरफ से दिए गए इस आदेश का प्रभावी रूप से पालन कराने के लिए सीएमओ की तरफ से सभी सीएचसी के एमओआईसी से 25 तारीख तक माइक्रोप्लान मांगा गया है। फिर गांव-गांव कैंप लगाए जाएंगे। उसमें पंचायतीराज, बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के सहयोग से उन परिवारों के लोगों को लाकर गोल्डेन कार्ड बनवाया जाएगा, जो इससे वंचित हैं। इस अभियान में छूटे हुए परिवारों और 70 साल से ऊपर के लोगों का गोल्डेन कार्ड बनाना प्राथमिकता रहेगी। डॉ. चंद्रप्रकाश, सीएमओ