Kushinagar News: तमकुहीराज तहसील में फर्जी खतौनी और कूटरचित आदेशों पर एफआईआर

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील में राजस्व अभिलेखों की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने

Kushinagar News: तमकुहीराज तहसील में फर्जी खतौनी और कूटरचित आदेशों पर एफआईआर

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तमकुहीराज तहसील में राजस्व अभिलेखों की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने फर्जी प्रविष्टियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। उपजिलाधिकारी आकांक्षा मिश्रा केआदेश पर विशुनपुरा थाने में फर्जीवाड़ा करने वालों पर एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

फर्जीवाड़ा की जानकारी

एसडीएम आकांक्षा मिश्रा ने यह जानकारी दी। कहा कि जहां-जहां फर्जी अथवा अनियमित प्रविष्टियां मिली हैं, वहां विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत अभिलेखों का संशोधन कराया जा रहा है। दोहराया कि राजस्व अभिलेखों की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सीसीटीवी कैमरों की स्थापना

एसडीएम तमकुहीराज ने बताया कि अक्टूबर 2025 में ग्राम तुर्कवलिया साहबगंज के राजस्व अभिलेखों में फर्जी प्रविष्टियां सामने आने पर तत्काल उन्हें सही कराया गया था। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए तहसील परिसर में व्यापक स्तर पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित कराए गए। इसके बाद ग्राम ढोकरहा गांव से संबंधित मामले में चकबंदी विभाग को दो अलग-अलग प्रकार की खतौनियां भेजे जाने का प्रकरण प्रकाश में आया। प्रारंभिक जांच में ग्राम समाज की भूमि में कई व्यक्तियों के नाम संदिग्ध अभिलेखों के आधार पर दर्ज किए जाने की बात सामने आई। इस मामले में चकबंदी अधिकारी से विस्तृत आख्या प्राप्त कर राजस्व अभिलेखों के संशोधन की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में ग्राम बड़हरा बुजुर्ग में भी कूटरचित आदेशों के आधार पर राजस्व अभिलेखों में परिवर्तन किए जाने का मामला संज्ञान में आया। एसडीएम द्वारा पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें कुछ व्यक्तियों की संलिप्तता से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण और पूछताछ के बाद विशुनपुरा थाने में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज करा दी गई है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि राजस्व अभिलेखों में किसी भी प्रकार की कूटरचना, फर्जी आदेशों के आधार पर नाम दर्ज कराने अथवा धोखाधड़ी की किसी भी कोशिश को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

कौन सी तहसील में फर्जी प्रविष्टियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है?
तमकुहीराज तहसील में फर्जी प्रविष्टियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।