रोडवेज बस नहीं चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी

हिन्दुस्तान, कुशीनगर
Follow us on Google News
share

कुशीनगर के कठकुइयां क्षेत्र से गोरखपुर जाने वाली रोडवेज बस सेवा दो महीने से बंद है। इससे यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने बस सेवा को फिर से शुरू करने की मांग की है, जिससे उन्हें यात्रा में सुविधा हो सके।

रोडवेज बस नहीं चलने से यात्रियों को हो रही परेशानी

कुशीनगर। कठकुइयां क्षेत्र के कठकुइयां से गोरखपुर जाने वाले रोडवेज बस सेवा बन्द होने से यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। क्षेत्रीय लोगों ने इस मार्ग पर रोडवेज बस चलवाने की मांग की है। कठकुइयां, सेमरा हर्दो, घोरघटिया, सिकटा, बदल पट्टी, बड़गांव अन्हारीबारी, कुबेरस्थान व तुर्कपट्टी होते हुए गोरखपुर जाने वाले रोडवेज बस लगभग दो महीने से बंद हो जाने के कारण यात्रियों को‌ कसया गोरखपुर जाने में काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बस कठकुइयां से सुबह 6 बजे चलती थी और अपने समय से 9 बजे तक गोरखपुर पहुंच जाती थी।क्षेत्रवासी पुरुषोत्तम सिंह,‌ गेना शर्मा, नूर हसन, अनिरुद्ध तिवारी, प्रमोद तिवारी, राघव मिश्रा, अवधेश गौतम, प्रमोद शर्मा, मनोज गुप्ता, सुभाष राजभर, यासीन अंसारी, महेंद्र सिंह पहलवान, प्रधान प्रतिनिधि कन्हैया सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश गुप्ता, रामप्रताप यादव, ग्राम प्रधान फिरोज अहमद आदि लोगों ने शीघ्र ही इस रूट पर बस चलवाने की मांग की है

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।