Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsBus Accident Near Kushinagar 70 Passengers Injured After Collision with Tree
कुशीनगर में पेड़ से टकराई  बस, सभी सत्तर सवार  चोटिल

कुशीनगर में पेड़ से टकराई बस, सभी सत्तर सवार चोटिल

संक्षेप:

Kushinagar News - कुशीनगर में दुदही स्थित श्री राम जानकी मंदिर से मदार चौक जाने वाली बस एक विशाल पेड़ से टकरा गई। इस घटना में लगभग 70 यात्री सवार थे और सभी को चोट आई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Feb 11, 2026 12:34 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगर
share Share
Follow Us on

कुशीनगर। नगर पंचायत दुदही स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर के सुराजी बाजार से मदार चौक को जाने वाली यात्री बस मात्र तीन किमी चलने के बाद दुदही पडरौना मार्ग पर मठिया माफी के निकट एक विशाल पेड़ से टकरा गई। बस में लगभग सत्तर यात्री सवार थे। ड्राइवर के साथ ही सबको थोड़ी बहुत चोट आई है।घटना मंगलवार की रात लगभग दस बजे की है। धार्मिक मान्यता के स्थान मदार चौक ले जाने के लिए दुदही के सुराजी बाजार से लगभग सत्तर लोगों को लेकर रवाना हुई बस मात्र तीन किमी की यात्रा के बाद ही दुदही पडरौना मार्ग पर डाकही पोखरा के नजदीक एक पेड़ से टकराकर रुक गया।

गनीमत यह रहा कि ठीक बगल में ग्यारह हजार बोल्ट के तार का पोल तथा सड़क किनारे रहने वाले दो परिवारों की झोपड़ी भी थी जिसमें लोग सोये हुए थे। यदि बस कुछ मीटर की दूरी पर अनियंत्रित होती तो और बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। बस में सवार लोगों का आरोप है कि ड्राइवर नशे की हालत में था। बस पेड़ में टकराने से लगभग सभी यात्रियों को आंशिक चोट आई है। जबकि ड्राइवर को ज्यादा चोट है। अफरा तफरी के माहौल में स्थानीय लोग भी घरों से बाहर निकल आये। सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस ने कुछ लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस बस मालिक तथा इस यात्रा को संचालित करने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;