Kushinagar News: सांसद की मांग पर खड्डा में आरओबी निर्माण को 61 करोड़ का बजट मंजूर
Kushinagar News: कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे की पहल पर खड्डा नगर पंचायत के सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग पर आरओबी निर्माण के लिए 60.94 करोड़ का बजट पास हुआ है। रेलवे ने टेंडर के लिए डीपीआर मांगा है। इस आरओबी के निर्माण से स्थानीय गांवों के लोगों की समस्याएं हल होंगी।

Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे की पहल एवं रेल मंत्री से मांग पर खड्डा नगर पंचायत स्थित सुभाष चौक रेलवे क्रासिंग 35 सी पर आरओबी निर्माण के लिए 60 करोड़ 94 लाख 20 हजार का बजट पास हो गया है। इसके टेंडर के लिए रेलवे बोर्ड ने अधिकारियों से डीपीआर मांगा है।इस रूट पर रेलवे लाइन के दूसरे पार चीनी मिल है। आगे तुर्कहा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। बगल में इंटरमीडिएट कॉलेज है। गन्ना पेराई के सीजन में एक ट्रेन गुजरने पर घंटों तक ट्रैक्टर ट्रालियों का जाम लग जाता है। स्कूली बच्चे, अस्पताल जाने वाला एंबुलेंस और लाइन पार के 50 गांवों के किसान साथ फंसे रहते हैं।
स्थानीय नगर वासियों व करीब 50 गांवों के गन्ना किसानों की मांग पर सांसद विजय कुमार दुबे ने प्रयास शुरू किया। कई बार की सिफारिश व तमाम प्रक्रियाओं के बाद आखिरकार मेहनत रंग लाई और आरओबी निर्माण का रास्ता साफ हो गया। आरओबी निर्माण विभाग के अपर मुख्य अभियंता एनके सिन्हा ने पत्र जारी कर डीपीआर मांगा है। सांसद विजय कुमार दुबे ने बताया कि शीघ्र ही आरओबी निर्माण का वह रेलवे अधिकारियों के साथ शिलान्यास करेंगे। इस खबर पर खड्डा नगर सहित आसपास के गांवों के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।


