
भदंत को श्रद्धांजलि देने उमड़ रहा बौद्ध श्रद्धालुओं का सैलाब
संक्षेप: Kushinagar News - कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर का निधन 31 अक्टूबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में हुआ। उनके पार्थिव शरीर को म्यांमार बुद्ध विहार में श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। श्रद्धांजलि देने वालों में बौद्ध अनुयायी शामिल हैं। दाह संस्कार की तैयारी चल रही है, जिसमें भव्य शव यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया है।
कुशीनगर। कुशीनगर भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत एबी ज्ञानेश्वर का निधन बीते 31 अक्टूबर को लखनऊ को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर उसी दिन रात करीब 9 रात में कुशीनगर स्थित म्यांमार बुद्ध विहार में सड़क मार्ग से होकर आया था। भिक्षु संघ ने उनका पार्थिव शरीर देश- विदेश के बौद्ध अनुयायियों के दर्शन के लिए विहार के सभागार में रखा है। जहां सुबह से रात 8 बजे तक दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए सभागार को खोला जा रहा है। इस दौरान देश ही नहीं विदेशों के बौद्ध धर्मावलंबी आकर पुष्य गुच्छ चढ़ाकर अपने रीति रिवाज से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

म्यांमार बुद्ध विहार में निधन के तीसरे दिन रविवार को जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने बौद्ध धर्म गुरु पूज्य भदंत ज्ञानेश्वर महास्थाविर के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वहीं भदंत के जन्म दिवस को मनाने म्यांमार की आई प्रसिद्ध गायक दल ने गीत गाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसके अलावा म्यांमार और वियतनाम के बौद्ध पर्यटकों का हुजूम दर्शन के लिए उमड़ा। सभी ने अपने रीति रिवाज से विशेष शांति पाठ कर उनके पुण्य आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना किए। इस मौके पर भंते नन्द रतन, अंबिकेश त्रिपाठी, भंते उपालि, भंते सागर, भंते अशोक, राम नगीना, फूलबदन कुशवाहा सहित गणमान्य लोग मौजूद थे। --- शव यात्रा व दाह संस्कार को लेकर तैयारियां शुरू कसया। भदंत ज्ञानेश्वर का दाह संस्कार से पहले भिक्षु संघ ने कुशीनगर से कसया नगर तक उनकी शव यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। शव यात्रा को भव्य व बौद्ध मय बनाने के बौद्ध विहार में वर्षों से कार सेवक रमायन शर्मा ने बताया कि पंचशील के झंडे सहित अन्य लकड़ी से जुड़े जरूरी निर्माण कार्य शुरू हो गया है। भिक्षु संघ के निर्णय पर आगे हर तरह की तैयारी की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




